रंग लगाते-लगाते करने लगे छात्रा से अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में होली पर रंग लगाने के बहाने पूर्वोत्तर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी पीजी में काम करने वाले कुक और उसके साथी थे। जिन्होंने रंग लगाने के बहाने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक झाड़सा रोड स्थित एक रेजिडेंसी में पीजी है। इसमें काफी संख्या में लड़के-लड़कियां रहते हैं। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा यहां कोचिंग लेती है। वो कई माह से पीजी में रह रही थी। शुक्रवार को होली के बहाने यहां काम करने वाले कुक और सर्विस मैन ने छात्रा को रंग लगवाने के लिए कहा। युवकों की बात पर सहमति जताते हुए वह आ गई।
आरोप है कि युवकों ने रंग लगाने के बहाने उसके छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। शुरुआत में छात्रा ने इसे अनदेखा किया लेकिन जब उनकी हरकत बढ़ गई तो उसने विरोध किया। आरोप है कि इसके बावजूद दोनों युवक माने नहीं और उसके साथ हरकत करने की कोशिश करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के कमरों में रहने वाले छात्र-छात्राएं आ गए और फिर उसे ले गए।
घटना के बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी कुक सुरेंद्र और सर्विसमैन विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया।
बहन का मोबाइल नंबर न बताने पर सिरफिरे किया हमला
दिल्ली के अमन विहार के किराड़ी इलाके में एक सिरफिरे युवक ने बहन का मोबाइल नंबर न देने पर एक किशोरी के चेहरे पर ब्लेड मारकर उसे जख्मी कर दिया। पीड़िता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर अमन विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी किराड़ी इलाके में परिवार के साथ रहती है। उसकी 22 वर्षीय बहन है। बहन कुछ दिन पहले तक मुंडका की एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं सौरभ (23) भी नौकरी करता था। सौरभ अक्सर उसकी बहन का पीछा करता था। कुछ दिन पहले उसकी बहन ने नौकरी छोड़ दी। फिर भी सौरभ उसके घर के आस पास घूमता रहता था।
बृहस्पतिवार को किशोरी घर से बाजार के लिए निकली। बाजार में उसकी मुलाकात सौरभ से हो गई। सौरभ ने किशोरी को रोककर उससे बहन का मोबाइल नंबर मांगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। किशोरी का आरोप है कि सौरभ ने ब्लेड निकालकर चेहरे पर वार कर दिया। किशोरी के चिल्लाने पर आस पास के लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पति ने रचा जाल, ननदोई किया दुष्कर्म!
दिल्ली के शाहदरा निवासी एक महिला ने पति पर साजिश रचने और जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर ओल्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक महिला ने ओल्ड थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 29 नवंबर 2013 को ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र निवासी अक्षय से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी उसके पति, सास, ननद और ननदोई ने षड्यंत्र के तहत की थी।
महिला ने ननदोई पर आरोप लगाया कि वह अक्सर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। ननद को मेडिकल समस्या के कारण बच्चा नहीं हो रहा था। पति अक्षय से जब ननदोई की शिकायत करती थी तो वह उसे डरा-धमकाकर चुप करा देता था। महिला का आरोप है कि एक दिन ननदोई उसे धमकाकर अपने घर बस्सापाड़ा स्थित घर ले गया और उसने दुष्कर्म किया। पति ने भी इस पर सहमति जताई। कुछ दिन बाद मायके में बेटी पैदा हुई।
महिला का कहना है कि कुछ दिन बाद ही बेटी की मौत हो गई, लेकिन ससुराल की ओर से न तो कोई आया और न ही किसी ने कुछ पूछा। यही नहीं, ससुरालियों ने घटना के संबंध में किसी से चर्चा करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने घटना के लिए पति को भी जिम्मेदार ठहराते हुए पति और ननदोई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी बबिता का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
दिल्ली में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
दिल्ली फतेहपुरबेरी थाना इलाके में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। लोगों ने मौके पर आरोपी जग्गू (43) पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जग्गू बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार, बच्ची भाटी माइंस में रहती है। शुक्रवार को वह शाम को अचानक घर से गायब हो गई। बच्ची की मां उसे खोजते हुए जग्गू के घर पहुंची। वहां आरोपी बच्ची से गलत हरकत कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने जग्गू को दबोच लिया।
मामा की शह पर छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शुक्रवार होली के दिन शराब के नशे में धुत एक युवक ने 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच आरोपी युवक के मामा ने उसे फरार करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है। जाफराबाद थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सपना (16)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ किराए के मकान में आदर्श मोहल्ला जाफराबाद में रहती है। मकान मालिक के साथ उसका भांजा भी रहता है। शुक्रवार शाम के समय सपना होली मनाने के बाद अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इस बीच उसे अकेला देखकर आरोपी युवक कमरे में दाखिल हो गया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाकर छात्रा ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया।
इस बीच पड़ोसी वहां आ गए। आरोपी युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। बाद में उसकी पिटाई कर दी गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि युवक के मामा ने उसे जानबूझकर भगा दिया। पुलिस पीड़िता से बयान लेकर मामले की छानबन कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर मामला न दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।
फार्म हाउस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव के धुलंडी के दिन गांव गढ़ी वाजीदपुर के फार्म हाउस में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। है। उसे शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।
मूलरूप से यूपी के मथुरा निवासी महिला गांव गढ़ी बाजीदपुर स्थित फार्म हाउस में मजदूरी का काम करती है। पीड़िता के मुताबिक धुलंडी के दिन वह फार्म हाउस में अकेली थी। इस दौरान गांव का सुंदर उर्फ बबलू ने उससे दुष्कर्म किया।
शोर मचाने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। शिकायत के बाद भोंडसी थाना पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।