{"_id":"41221ddc11cefa5318a0715b3ecfb30a","slug":"rap-charge-on-father-in-law-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने डाला बहू की इज्जत पर हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने डाला बहू की इज्जत पर हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में एक महिला ने अपने ससुर पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने जान का खतरा जताते हुए थाने में तहरीर दी है। मोदीनगर निवासी महिला ने शिकायत में कहा है कि पति विकलांग है।
विज्ञापन
उसके एक बेटा और बेटी है। नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी कर गुजर बसर करती है। महिला की मानें तो उसका ससुर उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
हालात इतने बिगड़ गए हैं कि ससुर कभी भी उसके साथ रेप कर सकता है, अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी हत्या भी कर सकता है। ससुर की धमकियों से वह और बच्चे सहमे हुए हैं। महिला एसएचओ शीला चौधरी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन