{"_id":"06081dd372390de7231c8ddc8196e8ae","slug":"rakhi-going-bndhavane-student-thrashed-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: राखी बंधवाने जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक: राखी बंधवाने जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी बंधवाने जा रहे एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र अमितेंद्र (22) को शनिवार दोपहर 12 बजे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एनएच-24 पर महरौली पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
घटनास्थल पर राखी, चॉकलेट, अमितेंद्र की बहन लता का लेटर और मोबाइल मिला। हादसे की सूचना पर छात्र के साथी और परिजन कविनगर थाने पहुंचे, रिपोर्ट दर्ज कराई। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
कविनगर पुलिस के मुताबिक, अमितेंद्र देवरिया के सोनू घाट का रहने वाला था। एनएच-24 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक इलेक्ट्रिकल फोर्थ ईयर का स्टूडेंट था। उसके पिता सुरेंद्र कुमार बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन
मां सरकारी कर्मचारी हैं। अमितेंद्र लैंड क्राफ्ट गोल्फ लिंक सोसायटी के विला में दोस्त अभिमन्यु के साथ रहता था। हादसे की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम में दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमितेंद्र पैदल सड़क पार कर रहा था। लालकुआं की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक डासना की ओर भाग गया, हालांकि लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया।
अमितेंद्र का शव पुलिस ने कब्जे में लिया। उसके मोबाइल से कॉल कर दोस्तों और परिजनों को सूचना दी। अमितेंद्र के दोस्त अंकित, अभिमन्यु और एनटीपीसी दादरी में रहने वाली अमितेंद्र की रिश्ते की बहन विमला कविनगर थाने पहुंचे।
विमला ने बताया कि अमितेंद्र राखी बंधवाने उनके पास आ रहा था। रक्षाबंधन पर दिल्ली में सभी रिश्तेदार इकट्ठे होते हैं, दादरी से हम लोग दिल्ली जाने वाले थे।
एसएचओ ने बताया कि अमितेंद्र के दोस्त करण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक के नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
रक्षाबंधन पर घर जा रहे राजमिस्त्री को मिनी ट्रक ने कुचला, मौत
मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजमिस्त्री राजकुमार पाल (33) की गोविंदपुरम अनाज मंडी के सामने मौत हो गई। रक्षाबंधन पर्व होने के कारण वह डासना से घर जा रहा था।
आरोपी मिनी ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस के मुताबिक, राजमिस्त्री राजकुमार पाल पखरपुर लोनी का रहने वाला था। डासना में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।
शनिवार दोपहर रक्षाबंधन पर वह डासना से अपने घर लोनी जा रहा था। गोविंदपुरम अनाज मंडी के सामने एक मिनी ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद राजकुमार को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा छोड़ मिनी ट्रक चालक भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।