फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rah rahim property came in controversy in greater noida

अब राम-रहीम के इस आश्रम की भी खुली पोल, पुलिस पहुंचते ही भक्तों ने बंद किया आना-जाना

Tue, 29 Aug 2017 12:29 PM IST
ऋषिपाल सिंह/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ऋषिपाल सिंह/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 29 Aug 2017 12:29 PM IST
सार

नाम चर्चा घर भी विवादों में
सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, जांच में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
rah rahim property came in controversy in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी के जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर गांव में डेरा सच्चा सौदा का ‘नाम चर्चा घर’ भी विवादों में घिर गया है। इस पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप है। प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


‘नाम चर्चा घर’ पौने तीन बीघा जमीन पर बना है। इसकी स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। यहां पर पुलिस बल तैनात होने के कारण अनुयायी नहीं आ रहे। वहीं प्रशासन जमीन का रिकॉर्ड खंगाल रहा है। ‘नाम चर्चा घर’ की जमीन 1390 मीटर है।
विज्ञापन


यह जिस जमीन पर बना है, वर्ष 1980 में उस पर धूम मानिकपुर निवासी राजेंद्र पुत्र मोती व गीता पत्नी राजेंद्र, गोपी पुत्र मोती व सुनीता पत्नी गोपी के नाम पर पट्टा हुआ था। उक्त जमीन का बैनामा अमित गर्ग पुत्र नरेश गर्ग निवासी दादरी को कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उक्त जमीन को यूपी ब्रांच डेरा सच्चा सौदा शाह सतनाम जी मार्ग (सिरसा) गद्दीसीन गुरमीत सिंह राम रहीम इंसा सेवादार कमेटी तेजपाल गोयल गाजियाबाद निवासी अनुयायी के नाम कर दिया।

rah rahim property came in controversy in greater noida
इस भवन को बनाने के लिए साध संगत ने चंदा एकत्र करने के बाद श्रमदान कर बनवाया था। उपजिलाधिकारी अमित कुमार का कहना है कि नाम चर्चा घर की जमीन की जांच में संबधित लेखपाल को लगा दिया है। बैनामे से अधिक जमीन पर कब्जा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के साध्वी से यौन शोषण का दोषी करार होने के बाद नाम चर्चा घर पर अनुयायियों का आना बंद हो गया है। साथ ही अलग-अलग ब्लॉक से ड्यूटी बदलने वाले अनुयायी भी नहीं जा रहे।

यहां केवल अनुयायी देवदत्त शर्मा ही ड्यूटी दे रहा है। अनुयायी महेंद्र पाल सिंह भी दिन में कुछ समय के लिए आता-जाता है। महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बादलपुर एसओ ने यहां तीन से अधिक लोग आने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed