फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer was shot dead family members blocked bk chowk in faridabad

प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना तो गुस्साए परिजनों ने जाम किया चौक. लगा दिए ACP पर गंभीर आरोप

Fri, 23 Feb 2018 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
property dealer was shot dead family members blocked bk chowk in faridabad
property dealer murder - फोटो : अमर उजाला

लेन देन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक के परिजनों ने पहले पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर बीके चौक पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने एसीपी क्राइम राजेश चेची पर सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंचे डीसीपी क्राइम सुखबीर सिंह ने लोगों को शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के बयान पर एसीपी राजेश चेची का नाम भी एफआईआर में जोड़ लिया है। गांव फरीदपुर निवासी दर्शन कौशिक (40) प्रॉपर्टी डीलर था।

property dealer was shot dead family members blocked bk chowk in faridabad
property dealer murder - फोटो : अमर उजाला

दर्शन के छोटे भाई मनोज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को दर्शन रॉयल गार्डन स्थित मैरिज गार्डन में एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गया था।

इस दौरान दर्शन ने गांव के ही विनोद खटाना, बीरे, अशोक, रवि, राजू, फरीदाबाद से आए डा. पिंकी व किरणपाल के साथ बैठकर शराब पी थी। वे लोग रात करीब 12 बजे तक वहीं बैठे हुए थे।

करीब तीन बजे उनके भतीजे ने आकर उन्हें बताया कि विनोद खटाना ने दर्शन को गोली मार दी है। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दर्शन की बायीं आंख के पास गोली लगी थी और उसके सिर के पीछे से खून बह रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल पहुंचाया। मौके से पुलिस को तीन कारतूस भी मिले। दर्शन के भाई उमादत्त का आरोप है कि विनोद खटाना ने लेन देन के विवाद में दर्शन की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

एसीपी पर लगाए ऐसे आरोप 

property dealer was shot dead family members blocked bk chowk in faridabad
property dealer murder - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि रात को पुलिस और मृतक के परिजनों के पहुंचने से पहले एसीपी क्राइम राजेश चेची घटनास्थल पर पहुंच गए थे और उन्होंने घटनास्थल पर सबूत मिटाए और आरोपियों को वहां से भगा दिया।

परिजनों का कहना था कि हत्यारोपी और एसीपी क्राइम राजेश चेची के बीच दोस्ताना संबंध हैं। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करवाने के दौरान एसीपी क्राइम का नाम भी एफआईआर में दर्ज करने की बात कही थी, मगर पुलिस ने उनका नाम दर्ज नहीं किया।

इससे नाराज परिजनों ने शवगृह के बाहर ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नाराज परिजनों ने शव को ले जाने के लिए शवगृह का ताला भी तोड़ दिया।

इसके बाद उन्होंने बीके चौक पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान जाम में फंसे लोगों ने अपनी नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन

गया था मौके पर, घटनास्थल से दूर रहा: एसीपी

property dealer was shot dead family members blocked bk chowk in faridabad
property dealer murder - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में एसीपी क्राइम राजेश चेची का कहना है कि उनके पास विनोद का फोन आया था। विनोद को वह पहले से जानते थे। विनोद ने ही फोन पर बताया था कि एक हादसा हो गया है, जिसमें उसके भाई जैसे दोस्त की गोली लगने से मौत हो गई है।

मैने इस बारे में भूपानी पुलिस को सूचित किया और खुद भी घटनास्थल के लिए निकल लिया। जब वह मौके पर पहुंचे तब तक थाना पुलिस नहीं आई थी। ऐसे में मैं घटना स्थल से दूर रहे। थाना पुलिस के आने के बाद ही वह अंदर गए थे।


"हमने पीड़ित परिजनों के दोबारा बयान लिखवा लिए हैं। उन्होंने उसमें जिसका भी नाम लिखवाया है, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही सारी बात साफ होगी। जांच में दो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" - सुखबीर सिंह, डीसीपी क्राइम 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed