फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer shot dead, dead body found in car

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या, कार में मिली लाश

Tue, 21 Mar 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 21 Mar 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot dead, dead body found in car
घटना के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

वजीरपुर मास्टर रोड के पास एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर का शव मुकुट वाटिका के पास सड़क किनारे खड़ी कार से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से खेड़ी गांव निवासी जगदीश (44) सेक्टर 17 मे परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह अपनी ब्रेजा कार लेकर घर से निकले थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ लोगों ने वजीरपुर मास्टर रोड पर एक कार में किसी शख्स को चालक सीट के बगल में औंधे मुंह पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खेड़ी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान जगदीश के रूप में हुई। भूपानी थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि बड़े भाई रामवीर की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

हत्या में शामिल हो सकते हैं दो से तीन लोग  

Property dealer shot dead, dead body found in car
घटना के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

जगदीश का शव कार में औंधे मुंह पड़ा मिला, उनका सिर ड्राइवर की साइड सीट के फुट स्पेस में और पैर पिछली सीट की ओर थे। ऐसा लग रहा है कि हत्या के समय कार कोई और चला रहा था और हत्या गोली पीछे  बैठे किसी शख्स ने चलाई होगी।

गोली का निशान कार के फ्रंट शीशे पर पड़ा है, माना जा रहा है कि गोली उनकी गर्दन पर पीछे से मारी गई जो खोपड़ी छेदती हुई कार के शीशे से टकराई। 

परिचित तो नहीं हत्यारे 
 अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना के समय कार कोई और शख्स चला रहा था। इसका अर्थ यह भी लगाया जा रहा है कि जगदीश ने कार किसी परिचित को चलाने के लिए दी होगी।

फिलहाल पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है। फोरेंसिक टीम के फिंगर एक्सपर्ट ने कार की स्टीयरिंग, डैश बोर्ड आदि से फिंगर प्रिंट लिए हैं, जो हत्यारों तक पहुंचने में मदद करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed