फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer murdered bodies found in suitcase.

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सूटकेस में मिला शव

Wed, 24 Dec 2014 01:20 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Wed, 24 Dec 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
Property dealer murdered bodies found in suitcase.

सीतापुर एडीजे के भांजे और प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक गुप्ता (45) का शव सोमवार को गजरौला में हाईवे किनारे सूटकेस में बंद मिला। अभिषेक की कनपटी के पास गोली मारकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-16 निवासी अभिषेक बीते शुक्रवार से गायब थे। अभिषेक सीतापुर के एडीजे राजकुमार बंसल के भांजे थे। पुलिस हत्या को जहां अपहरण या प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


वहीं, परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश अथवा पैसों के लेनदेन की बात से इंकार किया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मुरादाबाद निवासी महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की शिनाख्त के बाद परिजन गजरौला के लिए रवाना हो गए। गजरौला में सोमवार सुबह हाईवे किनारे लाल रंग के सूटकेस में एक व्यक्ति का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर शिनाख्त की कोशिशें शुरू कीं। साथ ही एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि मंगलवार को गजरौला पुलिस से शव बरामद होने की सूचना दी।

जिसके बाद शव की शिनाख्त अभिषेक गुप्ता के रूप में हुई। अभिषेक की कनपटी के पास गोली मारकर हत्या की गई है। इंदिरापुरम पुलिस गजरौला पुलिस के साथ मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को अभिषेक किसी काम से मुरादाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बेटे ने उन्हें साहिबाबाद मंडी से बस में बैठाया। शाम तक उनके मोबाइल पर बात हुई।

शनिवार सुबह से उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद फोन बंद हो गया। सोमवार को पत्नी पूनम ने उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को शव की शिनाख्त के बाद परिजन गजरौला रवाना हुए।


वहीं देर शाम उनके कई संबंधी वसुंधरा स्थित घर पहुंचे। रिश्तेदारों ने अभिषेक की मौत की जानकारी से इंकार किया। बताया जा रहा है कि अभिषेक का बेटा मानव सीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी तान्या 12वीं की छात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed