फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer killed dead body found in canal in greater noida

चार दिन से गायब प्रॉपटी डीलर की हत्या, नहर में मिला शव

Thu, 18 May 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 18 May 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
property dealer killed dead body found in canal in greater noida
Demo pic - फोटो : google

दादरी के धूममानिकपुर गांव से चार दिन से गायब प्रॉपटी डीलर की हत्या कर शव को मसूरी में फेंकने से नाराज ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया। ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।    

विज्ञापन

   
पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर निवासी चेतनपाल रावल पुत्र सुंदरपाल रावल प्रॉपटी डीलर का काम करता था। 14 मई शाम को जब वह घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। 
विज्ञापन


परिजनों ने गांव में आसपास के लोगों से पूछते हुए तलाश किया। नहीं मिलने पर परिजनों ने गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदर्गी दर्ज कर ली, लेकिन पुलिस गायब प्रॉपट्री डीलर को नहीं तलाश कर पाई।       
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को ग्रामीणों को हत्याकर शव को मसूरी के नजदीक फेंकने की सूचना मिली। हत्या की सूचना मिलने पर महिला पुरुष एकत्र हो गए। गांव में ही जीटी रोड पर आने जाने वाले वाहनों को जबरन रोक कर जाम लगा दिया। जाम लगाने पर वाहनों की दोनों तरफ  लंबी लाइन लगने लगी। 

वाहनों की लंबी लाइन लगने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाना की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। शव की बरामदगी और हत्यारों की गिरफतारी की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के सामने पुलिस मूक दर्शक बनी रही। महिलाओं ने पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। हत्यारों का गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।  

     
बादलपुर कोतवाली प्रभारी अनंतदेव मिश्रा का कहना है कि गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने प्रॉपटी डीलर की हत्या कर शव को मसूरी नहर में फेंकना कबूल किया है। पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर जल्द शव को बरामद कर लेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed