{"_id":"5e22036be64ef19b6ecd2c1bee41c603","slug":"property-dealer-kidnaps-2-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर की जरूरतों ने बना दिया किडनैपर!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर की जरूरतों ने बना दिया किडनैपर!
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 21 Jan 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन स्थित एकता पार्क में खेल रही दो छात्राओं का अपहरण कर ले जा रहे एक प्रापर्टी डीलर और उसकी मंगेतर को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने धर दबोचा।
मंगेतर की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रापर्टी डीलर ने पूरा प्लान बनाया बनाया था। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक एक छात्रा करहेड़ा में फर्नीचर कारोबारी की जबकि दूसरी नोएडा में कार्यरत एक मीडियाकर्मी की बेटी है।
करहेड़ा में डिजाइन हाउस और शालीमार गार्डन में एक फॉम कंपनी शोरूम के मालिक विजय शर्मा की कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी याशिका एकता पार्क में खेल रही थी। उसके साथ मीडियाकर्मी परविंदर शर्मा की कक्षा चार में पढ़ने वाली बेटी अनन्या शर्मा भी थी।
विज्ञापन
शाम छह बजे जब परिजन पार्क में पहुंचे तो दोनों गायब थीं। मौके पर आसपास के लोग भी आ गए और शोर मच गया। पुलिस भी आ गई और वायरलेस पर सूचना फ्लैश कर दी गई। नाकाबंदी होने से एकता पार्क से कुछ ही दूरी पर दोनों लड़कियां बरामद कर ली गईं।
दोनों का अपहरण करनगेट पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति और उसकी शहादरा (दिल्ली) निवासी मंगेतर ने किया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी पार्क में लड़कियों के पास पहुंचे और बहला फुसलाकर दोनों को कार में बैठाकर भाग रहे थे।
एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों ने फिरौती मांगने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।