फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   priest molested girl in temple video made by another man faridabad

97 साल के पुजारी ने मंदिर में आई लड़की से की अश्लील हरकत, बनाया वीडियो

Wed, 30 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 30 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
priest molested girl in temple video made by another man faridabad
विज्ञापन

मुजेसर थाना क्षेत्र में एक 97 साल के पुजारी ने मंदिर में आई किशोरी से अश्लील हरकत कर दी। मामले की जानकारी होने पर इलाके के लोग रोष में आ गए। तनाव की सूचना मिलते ही आननफानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को हिरासत में ले लिया।

बदनामी के डर से पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत देने से इनकार किया तो पुजारी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पकड़ा गया पुजारी डोरीलाल शर्मा मुजेसर थानाक्षेत्र की एक बस्ती स्थित मंदिर में पूजा-पाठ का काम करता है। इलाके के देवीलाल के मुताबिक, सोमवार शाम वह कुछ लोगों के साथ पूजा करने मंदिर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील हरकतों की वीडियो भी बनाई

priest molested girl in temple video made by another man faridabad

उन्होंने देखा कि पुजारी डोरीलाल शर्मा एक किशोरी से छेड़खानी और अश्लील हरकत कर रहा है। इनमें से किसी ने पुजारी की अश्लील हरकतों की वीडियो भी बना डाली। लोगों ने हो हल्ला किया तो घबराए पुजारी ने किशोरी को भगा दिया।

इस दौरान पुजारी की करतूत की बात इलाके में फैल गई। गुस्साए लोगों का कहना था पुजारी ने मंदिर जैसी पवित्र जगह पर गंदा काम किया है। पीड़िता के परिवार वालों को भी बुलाया गया लेकिन बदनामी के डर से उन लोगों ने कहीं भी शिकायत करने से इनकार कर दिया।

लोगों ने दिखाई वीडियो

priest molested girl in temple video made by another man faridabad

इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। आनन फानन मौके पर संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज और मुजेसर थाना प्रभारी पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को पुजारी की अश्लील हरकत करते हुए वीडियो दिखाई।

इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसएचओ मुजेसर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पुजारी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का केस दर्ज किया गया है, मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed