प्रीति के परिजन जब ससुराल पहुंचे तो देखा फंदे से लटक रही थी बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीही गांव में महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका मिला। उधर, मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खेडी कलां निवासी शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी एक मई 2011 को गांव सीही गांव निवासी रणवीर के साथ की थी।
शेर सिंह का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रीति ने उन्हें बताया था कि उसके पति रणवीर व सास मालवती उसे दहेज लाने के लिए परेशान करते हैं। उसके साथ मारपीट की जाती है।
दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या
इस संबंध में दोनों परिवारों की कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल वालों के रवैये में सुधार नहीं आया। दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रीति को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। प्रीति मायके आ गई। उन्होंने रणवीर व उसके परिवार के लोगों को समझाबुझाकर प्रीति को रणवीर के साथ भेज दिया।
शेरसिंह ने बताया कि 13 जुलाई को उसके पास ससुराल वालों को फोन आया कि प्रीति ने फांसी लगा ली है। वह प्रीति की ससुराल पहुंचे तो देखा कि प्रीति की मौत हो चुकी थी।
शेर सिंह का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रीति की हत्या की गई है। मामले की जांच कर रहे एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।