{"_id":"022aa2fac035eaf651856c880f2ff2f8","slug":"ponty-chadha-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटी चड्ढा हत्याकांडः 29 को तय होंगे आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोंटी चड्ढा हत्याकांडः 29 को तय होंगे आरोप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा और उनके भाई हरदीप चड्ढा हत्याकांड मामले में साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विमल कुमार यादव ने एसएस नामधारी और 19 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
नामधारी के अलावा पुलिस ने उसके पीएसओ सचिन त्यागी को भी आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ अदालत 29 जनवरी को आरोप तय करेगी। अदालत ने आरोप तय करने के फैसले पर 21 दिसंबर 2013 को 13 जनवरी तक सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने नामधारी और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या, गंभीर चोट पहुंचाने, डकैती, दंगा फसाद, अनधिकृत प्रवेश, अपहरण, बंधक बनाने और साक्ष्य नष्ट करने संबंधी धाराओं में आरोप पत्र पेश किया था।
विज्ञापन