{"_id":"593c0bd44f1c1b4c078b4698","slug":"police-takes-custody-of-two-minor-thieves-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल की उम्र में 30 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके थे ये लड़के, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 साल की उम्र में 30 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके थे ये लड़के, ऐसे हुआ खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले की साउथ कैंपस थाना पुलिस ने दो ऐसे नाबालिगों को पकड़ा है जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही 30 से ज्यादा वाहन चोरी व झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इनको पकडने के साथ ही वाहन चोरी व झपटमारी की 30 से ज्यादा वारदातों को खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ महंगे मोबाइल फोन व चोरी की दो स्कूटी बरामद की हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मिली एक सूचना के बाद साउथ कैंपस थाने में तैनात एसआई अशोक कुमार, हवलदार रामप्रसाद, सिपाही मनोज व किशन की टीम ने गुरुद्वारा मोतीबाग के पास पिकेट लगाकर वाहनों की नौ जून को चेकिंग शुरू की। इस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो नाबालिग को पकड़ा गया। दोनों की उम्र 16 वर्ष के आसपास है। दोनों नाबालिग ने पूछताछ में वाहन चोरी व झपटमारी की काफी वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
दोनों नाबालिग संजय कैंप, चाणक्यपुरी के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ दो अपराधिक मामले सरोजनी नगर व साउथ कैंपस में दर्ज हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चाणक्यपुरी, साउथ कैंपस, सरोजनी नगर, सफदरजंग एंक्लेव और आरकेपुरम इलाके में वारदात करते थे। आरोपी सुबह के समय ही वारदात करते थे। ये सड़क किनारे अकेले घूमने वाले बुजुर्ग व महिला को अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन