फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police surrounded the encounter of gangster, the team suspended five accused soldier

गैंगस्टर के एनकाउंटर पर घिरी पुलिस, टीम के पांच आरोपी सिपाही निलंबित

Sat, 04 Jun 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 04 Jun 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
Police surrounded the encounter of gangster, the team suspended five accused soldier
संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला

मुंबई की अदालत से गैंगस्टर संदीप गाड़ौली मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरफ्तारी का शिकंजा कसने से पहले ही पुलिस आयुक्त ने गैंगस्टर के एनकाउंटर में शामिल पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


मुंबई और गुड़गांव पुलिस के बीच चल रहे लुकाछिपी के खेल में कानूनी दांवपेंच के चलते हर कोई अपने को मजबूत रखने की कोशिश में जुटा हुआ है। हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी जांच में एसआई प्रद्युम्न , एएसआई परमजीज, सिपाही दीपक, विकास व विक्रम को दोषी पाया है। 
विज्ञापन


जिनकी गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने प्रयास भी किया था। कानूनी दांवपेंच के चलते एसआईटी ने मुंबई की जिला अदालत में पांचों पुलिस कर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट निकालने की अर्जी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप की प्रेमिका समेत 12 लोगों पर लगा था हत्या का आरोप

Police surrounded the encounter of gangster, the team suspended five accused soldier
दिव्या पाहुजा - फोटो : अमर उजाला
तीन बहस के बाद अदालत ने बृहस्पतिवार को उस अर्जी को खारिज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इस आदेश के पहले ही पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने एसआई प्रद्युम्न सहित पांचों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

उनके निलंबन के पीछे मुंबई एसआईटी की जांच रिपोर्ट में उन्हें हत्या का आरोपी बनाना मुख्य वजह है। मालूम हो कि 7 फरवरी को मुंबई के मेट्रो एयरपोर्ट होटल में हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर में यह पांचों पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। आरोप है कि यह एनकाउंटर फर्जी निकला है, जिसके चलते पुलिस एक मोस्ट वांटेड को मारने के बाद भी घिर गई है।   

परिजनों ने 12 लोगों पर लगाए थे आरोप
संदीप गाड़ौली के परिजनों ने इस मामले में पुलिस आयुक्त, जेल में बंद गैंगेस्टर बिंदर गुर्जर, तत्कालीन एसीपी-क्राइम, संदीप की प्रेमिका दिव्या पाहुजा व टीम इंचार्ज सहित आठ पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन अब तक चली जांच प्रक्रिया में पुलिस आयुक्त, एसीपी और टीम इंचार्ज व दो सिपाही बाहर हो चुके हैं। एसआईटी ने पांच पुलिसकर्मियों और तीन अन्य को आरोपी बनाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed