{"_id":"0bc2288dd532a8912a3fb07726337db0","slug":"police-surrounded-the-arrest-of-muedered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को घेरा थाना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज बीटेक छात्र मयंक के परिजनों ने सोमवार को विजयनगर थाने का घेराव किया और धरने पर बैठ गए।
‘पुलिस मुर्दाबाद’ और ‘आरोपियों को गिरफ्तार करो’ के नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस मयंक की गर्लफ्रेंड को उसके परिजनों से साठगांठ कर बचा रही है, इसीलिए उसे जेल नहीं भेज रही।
एसओ विजयनगर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। जहांगीराबाद के लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर प्रदर्शन करेंगे।
मयंक के पिता ऊधम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रविवार शाम तीन-चार लोग विजयनगर थाने में आरोपी युवती से मिलकर गए। मिलने वालों की एक फोटो भी उनके पास है।
विज्ञापन
दूसरे जिले में तैनात एक पुलिस अधिकारी आरोपियों की पैरवी कर रहे हैं। उन्हें ये सूचना मिली थी कि पुलिस ने युवती को छोड़ने के लिए आरोपियों से 10 लाख में सौदेबाजी की है।
वहीं, पुलिस अफसरों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि मयंक की गर्लफ्रेंड पुलिस हिरासत में है, उसके पिता और शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मां-दादी गश खाकर गिरे
तीन घंटे थाने में बैठकर महिलाओं ने नारेबाजी की-दावा किया कि मयंक की गर्लफ्रेंड की मुखबिरी पर ही मयंक की हत्या की गई है। इस दौरान मयंक की मां और दादी गश खाकर भी गिरीं।
मयंक के परिजनों ने बताया कि युवती के आरोपी पिता की जानकारी उन्होंने जहांगीराबाद पुलिस को दी थी। मगर पुलिस ने मामले को विजयनगर का बता टाल दिया।

ट्रेन में बैठ चुकी थी युवती
सीओ इंदर यादव ने बताया कि निजामुद्दीन में मयंक की गर्लफ्रेंड ट्रेन में बैठ गई थी, उसके साथ सहेली भी थी।
ट्रेन चलने वाली थी कि तभी गर्लफ्रेंड ने सहेली को उसका सामान लेकर जाने को कहा और खुद ट्रेन से उतरने के बाद रिजर्वेशन कैंसल कराकर मयंक से मिलने गाजियाबाद चली आई।