फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police station incharge said go and died, we will doing Post Mortem

थाना इंचार्ज का जवाब ‘तुम मर जाओ, पोस्टमार्टम हम करा देंगे’

Wed, 30 Mar 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 30 Mar 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
police station incharge said go and died, we will doing Post Mortem

फलैंदा बांगर निवासी बुजुर्ग दंपति शराबी बेटे से परेशान हैं। आरोपी आए दिन उनकी पिटाई करता है। जमीन बेचकर पैसे देने का दबाव बनाता है।

विज्ञापन


इसकी शिकायत पीड़ित दंपति ने हल्का इंचार्ज एसआई सतेंद्र से की तो वह कार्रवाई करने के बजाए उन पर ही रौब जमाने लगा। कहा कि तुम मर जाओ, पोस्टमार्टम हम करा देंगे।
विज्ञापन


इसकी शिकायत दंपति ने एसपी देहात से की है। रबुपूरा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी बुजुर्ग (80 वर्ष) किसान हैं। बताया कि उनके चार बेटे हैं। सभी में संपत्ति का बंटवारा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक साल से बेटा  तंग कर रहा है

police station incharge said go and died, we will doing Post Mortem
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

बुजुर्ग दंपति तीसरे बेटे के साथ रहते हैं वह गुड़गांव में नौकरी करता है और कभी- कभार ही घर आता है, लेकिन उनका दूसरा बेटा शराब पीकर उन्हें परेशान करता है।

पीड़ित ने बताया कि बेटा आए दिन घर में घुसकर पिटाई करता है। कोतवाली में भी सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले एक साल से बेटा  तंग कर रहा है।

सीओ जेवर दिलीप सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पीड़ित की शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। हल्का प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed