फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police make sit on north east girl rape case in gurugram

नार्थ ईस्ट की महिला से गैंगरेप का मामला: पुलिस ने बनाई एसआईटी  

Tue, 16 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 16 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
police make sit on north east girl rape case in gurugram
Demo Pic

साइबर सिटी में शुक्रवार देररात चलती कार में नार्थ ईस्ट की महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना को सुलझाने के लिए पुलिस आयुक्त ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी टीम को डीसीपी क्राइम सुमित कुमार लीड कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार देररात अपने दोस्त के साथ दिल्ली घूमकर पीजी में जा रही नार्थ ईस्ट की एक महिला को कार सवार लोगों ने अगवाकर लिया और चलती कार में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को आरोपी दिल्ली बॉर्डर के पास छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-18 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने घटना के जल्द खुलासे के लिए एसआईटी गठित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने दी गई। उनके साथ उनके साथ टीम में एसीपी धारणा यादव, एसीपी जय सिंह, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान, एक महिला और पुरू ष एएसआई शामिल है।

सुमित कुमार ने टीम के अधिकारियों के साथ बैठक कर दोबारा से घटना की जगह पर भेज मौका मुआयना कर  सबूत जुटाने के लिए कहा है।  इसके साथ ही पीड़ित महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस पीड़िता के मोबाइल और उसकी लोकेशन के बारे में भी जांच कर रही है। 


एसआईटी टीम में सभी अधिकारी नए सिरे से जांच कर रहे है,सभी तथ्यों की बारीकी से जांच हो रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्त में होंगे। -सुमित कुमार,डीसीपी क्राइम,गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed