फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police found liquor bottles from truck full of potato

आलू से भरे ट्रक में मिली शराब की 310 पेटियां, मामला दर्ज

Wed, 09 Aug 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
police found liquor bottles from truck full of potato
Liquor

फरीदाबाद के पलवल जिले के होडल में पुलिस की अपराध जांच शाखा ने आलू से भरे ट्रक के अंदर छुपाकर रखी गईं 310 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की हैं। ट्रक चालक उक्त शराब को लुधियाना पंजाब से दरभंगा बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और परिचालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सीआईए प्रभारी नानक चंद के अनुसार, मुखबिर ने उन्हें सूचना में बताया कि लुधियाना पंजाब से शराब से भरा एक ट्रक होडल सीमा में पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए और वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। उसी समय पुलिस ने बताए गए नंबर के ट्रक की जांच की तो मुखबिर की सूचना पक्की निकली, लेकिन ट्रक में ऊपर तो आलू की बोरियां भरीं थी। 
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी ने जब आलू से भरी बोरियों को नीचे उतरवा कर देखा तो बोरियों के नीचे शराब की पेटियां मिलीं। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक से 310 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक हरीओम निवासी भरान महम व परिचालक दलबीर निवासी बसंतपुर रोहतक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में चालक और परिचालक ने बताया कि उन्हें तो आलू की बोरियों से भरे ट्रक को दरभंगा बिहार पहुंचाने के लिए कहा गया था। सीआईए प्रभारी ने बताया कि ट्रक में भरी हुई आलू की बोरियों के ही कागजात मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, शराब की कीमत लाखों रुपये में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed