फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police confused, moni jumped from the roof or boyfriend push her

असमंजस में पुलिस, मोनी ने खुद छलांग लगाई या ब्यॉवफ्रेंड ने दिया छत से धक्का

Mon, 25 Apr 2016 04:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 25 Apr 2016 04:00 AM IST
विज्ञापन
Police confused, moni jumped from the roof or boyfriend push her
- फोटो : Demo pic

सर्फाबाद में छत से गिरने पर गंभीर रूप से घायल मोनी का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी।

विज्ञापन


मोनी के परिजनों ने शिकायत में उसी मकान में रहने वाले पुष्पेंद्र पर आरोप लगाया है, कि पुष्पेंद्र मोनी से एक तरफा प्यार करता था। वह शादी करना चाहता था, लेकिन मोनी ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


19 अप्रैल की रात पुष्पेंद्र ने मोनी को छत से फेंक दिया। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ में पुलिस को ऐसे तथ्य मिले है, जिसने मामले को उलझा दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोनी भी पुष्पेंद्र से प्यार करती थी

Police confused, moni jumped from the roof or boyfriend push her

दरसअल, पुलिस पूछताछ में पता चला है, कि मोनी भी पुष्पेंद्र से प्यार करती थी। वह पुष्पेंद्र से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजन इसके खिलाफ थे। ऐसे में उसने छत से छलांग लगा दी।

हालांकि पुलिस युवती के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं मोनी को सिटी मजिस्ट्रेट के यहां भी बयान के लिए लाया जा सकता है। बताते दें, कि 19 अप्रैल को छत से गिरने के बाद मोनी को तीन दिन के बाद 22 अप्रैल को होश आया।

मोनी के पिता कमलेश यादव ने उससे पूछा, तब उसने बताया कि जिस मकान में वह रहते हैं, उसकी देखरेख करने वाला पुष्पेंद्र उसे काफी समय से परेशान करता था। वह लगातार प्रेम संबंध का दबाव बना रहा था।

दोनों के प्रेम प्रसंग के भी कई अहम सुराग मिले हैं

Police confused, moni jumped from the roof or boyfriend push her
पुलिस - फोटो : file

18 अप्रैल को उसने हाथ पकड़ लिया और शादी का दबाव बनाने लगा। शादी से मना करने पर हाथ काटकर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद भी मोनी नहीं मानी।

पुष्पेंद्र से बचने के लिए मोनी चौथी मंजिल की छत पर भागी। पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी। ऐसे में पुलिस को परिजनों के बयानों में भी मतभेद मिल रहे है।

हालांकि पुलिस पुष्पेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। वहीं, दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के भी कई अहम सुराग मिले हैं। ऐसे में पुलिस दोनों ही थ्योरी पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed