फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police but out pardi gang in gurugram

पारदी गैंग का इनामी चोर बहन के साथ गिरफ्तार

Sat, 27 May 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 27 May 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
police but out pardi gang in gurugram
Demo pic - फोटो : google

क्राइम ब्रांच बिलासपुर की टीम ने पारदी गैंग के इनामी चोर रामपूजन को बहन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश की गुना पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। रामपूजन चोरी की वारदातों को अपने पूरे परिवार के साथ अंजात देता है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा बिलासपुर प्रभारी सुरेंदर सिंह ने बताया कि  22 मई  सूचना मिली थी कि सामूहिक तौर पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला पारदी गैंग गुरुग्राम में है। गैंग का सदस्य रामपूजन निवासी गुना (मप्र) पारदी वाटिका पार्क खेड़की दौला वाले रोड पर घूम रहा है। उसके पास  हथियार भी है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा प्रभारी ने टीम तैयार की और घेराबंदी कर रामपूजन को गिरफ्तार कर लिया।  उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया । वहीं पुलिस ने आरोपी की बहन सुलोचना को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम ने बताया कि  रामपूजन के खिलाफ केवल मध्यप्रदेश के गुना जिले में  हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, डकैती व चोरी के 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं गुरुग्राम में भी अब तक तीन मामलों की पुष्टि हुई है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात एवं महराष्ट्र के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपूजन ने बताया कि उसके परिवार  में सभी लोग अवैध हथियार रखते हैं। यदि किसी घर में चोरी के दौरान पकड़े जाने का डर हो तो वह इन हथियारों के इस्तेमाल में संकोच नहीं करते। उसने बताया कि वह चार पांच के समूह में निकलते हैं और मकान का दरवाजा या ग्रिल तोड़कर अंदर घुस जाते हैं। इसी प्रकार वह किसी भी शहर में आठ दस दिन से अधिक नहीं रुकते। उसने अब तक देश के लगभग सभी महानगरों में वारदात को अंजाम दिया है। 


पुलिस की पूछताछ में रामपूजन ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद जैसे ही शहर बदलते हैं, सारे गहने एवं जेवरात महिलाओं को दे देते हैं। इसके बाद महिलाएं उसे सोनारों को बेंच देती हैं। इस प्रकार मिले पैसे को पूरे कुनबे में बराबर बराबर बांट लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed