{"_id":"57fbaf664f1c1b675228eca9","slug":"police-beaten-by-criminals-family-ladies-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाश को पकड़ने गए पुलिसवालों को परिवार की महिलाओं ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश को पकड़ने गए पुलिसवालों को परिवार की महिलाओं ने पीटा
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
अमन विहार इलाके में लूटपाट के मामले में वांछित बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाश के परिवार की महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं ने एक हवलदार और उपनिरीक्षक के साथ धक्का-मुक्की की और उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
हंगामे का फायदा उठाकर बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। पीड़ित पुलिस कर्मियों की शिकायत पर पांच महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजवीर मंगोलपुरी थाने में बतौर हवलदार कार्यरत है। रविवार सुबह वह उप निरीक्षक कमलेश के साथ अमन विहार के बी ब्लॉक पहुंचा। वहां उन्हें लूटपाट में वांछित बदमाश राहुल को पकड़ना था। पुलिस ने राहुल के घर के सामने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान राहुल गली के कोने पर आया, जिसे हवलदार ने दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े जाने के बाद राहुल चिल्लाने लगा। राहुल की आवाज सुनकर उसकी मां रेखा और दो बहनें प्रीति व नेहा बाहर आ गईं। तीनों ने सादी वर्दी में मौजूद पुलिस वालों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस पर उप निरीक्षक ने पहचान पत्र दिखाया।
पुलिसकर्मियों ने लोगों से की मदद की गुहार
बावजूद इसके महिलाएं उनसे हाथापाई करती रहीं। शोर सुनकर दो अन्य महिलाएं प्रिया और रानी भी वहां आ गईं और पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इस बीच महिलाओं ने फोन कर दो युवकों को भी बुला लिया।
मारपीट के दौरान वहां काफी लोग जमा हो गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों से मदद करने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। हाथापाई के दौरान राहुल पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।
पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अमन विहार थाना पुलिस मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वाली महिलाओं की तलाश कर रही है। वहीं, मंगोलपुरी थाना पुलिस राहुल की तलाश में दबिश दे रही है।