फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police barricade thrown three arrested in delhi

आईटीओ पर जांच के दौरान पुलिस बेरीकेड उड़ाया, तीन धरे

Mon, 23 Oct 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
police barricade thrown three arrested in delhi

आईटीओ पर पुलिस चेकिंग के दौरान भागने के चक्कर में बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस बेरीकेड को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गिरकर जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर बाइक की छानबीन की तो वह चोरी की निकली।

विज्ञापन


चोरी की बाइक के साथ तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  आरोपियों की पहचान शाहरुख (24), साकिब (21) और साहेब उर्फ आसिफ (20) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात एएसआई मदनलाल सिपाही विनोद के साथ मिलकर आईटीओ के पास सड़क पर बेरीकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब 11.45 बजे पुलिस कर्मियों ने नई दिल्ली की ओर से आते हुए बाइक सवार तीन लड़कों को रुकने का इशारा किया। तीनों लड़के बगैर हेलमेट के थे। पुलिस को देखते ही बजाए रुकने के उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने के चक्कर में तीनों लड़के बेरीकेड से टकरा गए और गिर पड़े। पुलिस कर्मियों ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं बाइक की छानबीन करने पर वह चोरी की मिली। तीनों ने बताया कि मौजमस्ती करने के लिए इन लोगों ने 19 अप्रैल को बाइक अमर कॅालोनी से चोरी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed