फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrested the three burning jeep, file cases against 40

पुलिस जीप जलाने के चलते तीन हुए गिरफ्तार, 40 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 11 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 11 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the three burning jeep, file cases against 40
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
जेवर कोतवाली के बंकापुर गांव में अक्तूबर 2015 में तीन ग्रामीणों की सड़क हादसे में मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया था। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद सहित 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


जेवर खुर्जा मार्ग पर 30 अक्तूबर को एक बेकाबू ट्रक ने एक महिला सहित तीन लोगों को कुचल दिया था। तीन लोगों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसी समय बंकापुर व थोरा गांव के पांच नामजद सहित 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने थोरा निवासी संन्जीव पुत्र जोगेंद्र, सोनू पुत्र जगदीश व कालू पुत्र सुभाष निवासी बंकापुर को गिरफ्तार किया था। 

थोरा निवासी संजीव की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोग कोतवाली में जमा हो गए लोगों का आरोप है कि संजीव को पुलिस ने राजनीति के चलते गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed