फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested Desirous robbers in shootout at noida

पुलिस मुठभेड़ में दिल्ली का वांछित लुटेरा अरेस्ट, पैर में लगी गोली

Fri, 06 Jul 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 06 Jul 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police arrested Desirous robbers in shootout at noida
robbers

एक वांछित लुटेरे को नोएडा के थाना फेज तीन पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसका साथी भाग निकलने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपी पर नोएडा व दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा लूट व गैंगस्टर आदि के मुकदमे हैं। नोएडा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी है। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपला थाना ककोड़ बुलंदशहर निवासी बिलाल के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिलाल साथी दीपक उर्फ दीपू के साथ नोएडा में वारदात करने के इरादे से घूम रहा था। शाम करीब सवा चार बजे एफएनजी मार्ग पर बहलोलपुर गांव के सामने उसका थाना फेज तीन पुलिस से सामना हो गया।

विज्ञापन

Police arrested Desirous robbers in shootout at noida
robbers
पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली बाइक चला रहे बिलाल के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसका साथी दीपक मौके से फायरिंग कर फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बिलाल को मौके से गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया है।

बरामद अपाचे बाइक दिल्ली से चोरी की गई है। बिलाल नोएडा के थाना सेक्टर-58 और दिल्ली के थानों से जेल जा चुका है। वह फिलहाल दिल्ली से कुछ मामलों में वांछित था। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने उस पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। दिल्ली पुलिस से आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से फरार उसके साथी दीपू की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed