{"_id":"5936cb3b4f1c1b34539c8866","slug":"police-arraested-2-person-in-gangwar-in-tihad-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में पिटाई का बदला लेने के लिए मारी थी गोली, 2 बदमाश अरेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिहाड़ में पिटाई का बदला लेने के लिए मारी थी गोली, 2 बदमाश अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने जनवरी में गढ़ी इलाके में युवक को मारी गई गोली की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तिहाड़ में हुई पिटाई का बदला लेने के लिए युवक को गोली मारी थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में सुराग मिला था।
विज्ञापन
गढ़ी इलाके में नौ जनवरी को रवि थापा नामक युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी। रवि को एम्स में भर्ती कराया गया था। पुलिस को मौके पर एक खोल व खून के धब्बे मिले थे। जांच के दौरान अमर कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि रवि को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी रिंकू आया नगर में रहता है।
विज्ञापन
एसीपी रोहित राजबीर सिंह की टीम ने योगेंद्र उर्फ रिंकू को आया नगर से गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस ने दूसरे साथी रोहित उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। योगेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा भाई बिजेंद्र फतेहपुर बेरी इलाके में हुई हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में बिजेंद्र की बिरजू उर्फ नेपाली ने पिटाई कर दी थी। बिरजू रवि थापा का साला है। पिटाई का बदला लेने के लिए योगेंद्र ने रवि थापा को गोली मारी थी।
विज्ञापन