फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pnb housing finance got a fraud employee

पीएनबी हाउसिंग: सामने आया लाखों का गोलमाल

Tue, 04 Feb 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 04 Feb 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
pnb housing finance got a fraud employee

नोएडा में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के कर्मचारी ने धोखाधड़ी कर कंपनी के तीन लाख 93 हजार रुपये गबन कर लिए।

विज्ञापन


इसका पता कंपनी को साल के अंत में ऑडिट से लगा। जिसके बाद मैनेजर ने मंगलवार को इसकी शिकायत सेक्टर-20 थाना पुलिस को दी है।

सेक्टर 18 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सबसीडरी ‘पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी’ में पिछले डेढ़ साल से दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी प्रशांत नौकरी करता था।

उसका काम बैंक के एजेंटों से लोन की किश्तों की रिकवरी, कैश बुक और कंप्यूटर डाटा रिकॉर्ड रखना था। एजेंटों से रकम लेकर प्रशांत उन्हें कंप्यूटर में चढ़ाकर कंपनी अधिकारियों के पास जमा करता था।
विज्ञापन


आरोपी ने 13 मई 2013 को एक लाख, 14 मई को 70 हजार, 10 जून को एक लाख 75 हजार और 29 जुलाई को 48 हजार रुपये एजेंटों से वसूले लेकिन इस रकम की न तो एंट्री की न ही पैसे अधिकारियों के पास जमा कराए। कंपनी को इसकी जानकारी ऑडिट होने पर लगी। कंपनी मैनेजर शक्ति का आरोप है कि प्रशांत ने इसके कुछ दिन बाद ही बिना सूचना दिए आना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed