फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plans made together with bank personnel, cheated lakhs with owner

बैंक कर्मियों के साथ मिलकर बनाया प्लान, मालिक को दिया लाखों का धोखा

Thu, 14 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Plans made together with bank personnel, cheated lakhs with owner

दुग्ध उत्पादन एजेंसी में नौकरी करने वाले युवक ने दुकानदारों से रुपये वसूल कर मालिक को नहीं दिए। दबाव पड़ने पर पांच लाख रुपये का चेक दिया। चेक कैश होने के बाद युवक ने बैंककर्मियों से मिलीभगत कर धन फिर अपने खाते में वापस मंगा लिया। एजेंसी मालिक ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और बैंक मैनेजर पर साजिश में शामिल होने का केस दर्ज कराया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले दीपक गुप्ता की अग्रसेन चौक पर एक दुग्ध उत्पादन कंपनी की एजेंसी है। वह देशी घी के थोक विक्रेता हैं। चार माह पहले ही उन्होंने सेक्टर-19 में रहने वाले ब्रजेश गुप्ता को अपने यहां नौकरी दी थी। उन्होंने ब्रजेश को दुकानदारों से धन वसूलने के काम में लगाया।
विज्ञापन


दीपक का आरोप है कि ब्रजेश ने दुकानदारों से 8.29 लाख रुपये वसूले लेकिन एजेंसी में जमा नहीं किए। पेमेंट रुकने पर उन्होंने दुकानदारों से तगादा किया। दुकानदारों ने धन ब्रजेश को देने की बात बताई। ब्रजेश से जब रुपये मांगे गए तो उसने व उसकी पत्नी विनीता गुप्ता ने मजबूरी बताते हुए थोड़ा समय मांगा। दोनों के बीच समझौता हो गया। ब्रजेश और उसकी पत्नी विनीता ने उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेक बैंक में लगाया तो धन उनके खाते में आ गया। जब वह रुपये निकालने गए तो पता चला कि धन वापस ब्रजेश के खाते में चला गया है। उनका कहना है कि खाते में आया धन गड़बड़ी होने पर होल्ड तो  किया जा सकता है। लेकिन वापस नहीं किया जा सकता। उनका आरोप है कि बैंक प्रबंधक की मिलीभगत से ऐसा हुआ। ओल्ड थाने के एसआई महेंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed