{"_id":"8a744d26efe5b52b59269d683926c4b6","slug":"pistol-showing-car-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने पिस्टल दिखाकर कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता पूछने के बहाने पिस्टल दिखाकर कार लूटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुरम और प्राधिकरण चौक के बीच बने गामा-वन बस शेल्टर पर फोन पर बात कर रहे एक कारोबारी से बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने पिस्टल के बल पर डिजायर कार लूट ली।
विज्ञापन
बदमाश पीड़ित को डेल्टा के जंगल में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के विजयनगर निवासी कारोबारी तेज सिंह सोमवार देर रात घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
फोन आने के कारण वे कार खड़ी करके फोन पर बात करने लगे। इस बीच एक युवक आया और रास्ता पूछने के बहाने पिस्टल उनकी कनपटी पर लगा दी। दो बदमाश और आ गए।
तीनों ने तेज सिंह को कार में डाला और डेल्टा-वन की ओर ले गए। यहां मोबाइल, नगदी, कार व अन्य सामान लूट लिया गया।