{"_id":"5790f1374f1c1b7a41c4b6d7","slug":"pistol-robbed-37-million-on-the-strength-of-the-staff-the-crime-committed-in-broad-daylight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के बल पर कर्मचारियों से लूटे 37 लाख, दिन दहाड़े दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल के बल पर कर्मचारियों से लूटे 37 लाख, दिन दहाड़े दिया वारदात को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौर्या एंक्लेव इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दिन दहाड़े दो कर्मचारियों की पिटाई कर 37 लाख रुपये लूट लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि महेश गोयल सपरिवार पीतमपुरा इलाके में रहता है।
विज्ञापन
उसका तेल का कारोबार है और वह गुजरात से सामान मंगवाकर दिल्ली के कई इलाकों में सप्लाई भी करता है। बृहस्पतिवार दोपहर महेश ने अपने दो कर्मचारियों पवन मिश्रा और शैलेष शुक्ला को 37 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए।
विज्ञापन
दोनों कर्मचारी स्कूटर से पीतमपुरा स्थित बैंक में रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब 12:50 बजे जैसे ही दोनों रिंग रोड पर पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
कर्मचारियों के विरोध करने पर बदमाशों ने की जमकर पिटाई
पुलिस
- फोटो : file photo
बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। कर्मचारियों के विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की जमकर पिटाई की। हालांकि कर्मचारी भी बदमाश से भिड़ गए।
मारपीट होता देख आसपास काफी लोग जमा हो गए, लेकिन किसी ने पीड़ितों की मदद नहीं की। फिर बदमाश पिस्टल निकालकर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित कर्मचारियों ने घटना की जानकारी मालिक व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों का चेहरा कैद हो गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।