जेबकतरे को लोगों ने जमकर धुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन जेबकतरों ने सोचा नहीं होगा कि उनकी चालाकी भी काम नहीं आएगी और उनका ये हश्र होगा। उन्होंने सोचा था कि वो आराम से अपने काम को अंजाम देने में कामयाब होंगे पर लोगों ने उनका वो हाल किया कि कई दिनों तक ये सजा उन्हें याद रहेगी।
दरअसल बात रविवार की है जब कुछ जेबकतरे नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की जेब काटकर भाग रहे थे।
उन्हें लगा कि वो भागने में कामयाब हो जाएंगे पर उनकी एक गलती ने सारा खेल बिगाड़ दिया और लोगों ने उन्हें पकड़कर इतना पीटा कि अब वो शायद किसी की भी जेब काटने से पहले कई बार सोचेंगे।
इस गलती के कारण पकड़े गए चोर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर स्मिथ सोनकर पुत्र ललित सोनकर वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर में रहते हैं।
रविवार दोपहर वे खरीदारी के लिए सेक्टर-38ए स्थित एक मॉल में गए हुए थे। खरीदारी के बाद दोपहर तीन बजे वे अट्टा से बस में चढ़े और सेक्टर-22 पर उतरे। इस दौरान दो युवक उनके आगे और एक उनके पीछे खड़ा था।
पीछे वाला युवक उन्हें धक्का देकर बस से उतर गया। तीनों युवक दोबारा बस में चढ़ गए। इस पर स्मिथ को शक हुआ और उसने अपना पर्स चेक किया तो उसके जेब में पर्स नहीं था।
लोगों ने धुनाई कर सौंप दिया पुलिस को
जब स्मिथ ने पर्स चेक किया और वो नहीं मिला तब उसने शोर मचाया और पास से गुजर रहे एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर बस का पीछा किया तो तीनों आरोपी रेड लाइट पर बस से उतरकर भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने स्मिथ का मोबाइल फोन भी छीन लिया।
अचानक आगे से आ रहे वाहन की टक्कर से एक बदमाश गिर पड़ा। वहीं, स्मिथ के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने जेबकतरे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी की पहचान मूलरूप से बदायूं निवासी अरुण कुमार निवासी राहुल विहार गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वहीं, उसके फरार एक साथी की पहचान राहुल के रूप में हुई जो कि पीड़ित का पर्स लेकर भागा है। जबकि तीसरे साथी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।