{"_id":"50ac16bd638347310719563cde0d3cc4","slug":"photo-mobile-number-upload-on-porn-website-of-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका का फोटो-मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका का फोटो-मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर डाला
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतिखंड की एक सोसायटी में रहने वाली शिक्षिका दो दिन से अश्लील कॉल्स से परेशान हैं। आरोप है कि किसी ने उनका मोबाइल नंबर और फेसबुक से फोटो निकालकर एक अश्लील वेबसाइट पर डाल दिया है।
शिक्षिका की मां ने मामले की शिकायत थाना इंदिरापुरम में दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ऑरेंज काउंटी निवासी पीड़ित युवती एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। पीड़िता की मां के अनुसार शनिवार को उसके मोबाइल पर कुछ युवकों के कॉल आए। युवकों ने उससे अश्लील बातें कीं।
एक युवक ने बताया कि उनका नंबर एक अश्लील वेबसाइट पर पड़ा है। जिस पर लिखा है कि आप युवकों से फ्रेंडशिप करना चाहती हैं।
पीड़ित परिवार ने जब वेबसाइट पर सर्च किया तो उसकी फेसबुक की फोटो और नंबर वहां लिखा था। इसके बाद उन्होंने थाना इंदिरापुरम आकर मामले की शिकायत दी।
एसएसआई अविनाश गौतम ने बताया कि शिकायत लेकर मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
वेबसाइट पर नंबर डालने वाला कोई जानकार है। क्योंकि फेसबुक पर युवती का मोबाइल नंबर नहीं है। सिर्फ फोटो ही वहां से ली गई है।