फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PCR leaving injured woman and two children on the spot hospitalized by people

पुलिस पीसीआर ने मारी टक्कर, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Tue, 03 Oct 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 03 Oct 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
PCR leaving injured woman and two children on the spot hospitalized by people
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-31 फ्लाईओवर के पास पुलिस पीसीआर ने स्कूटी पर अपने बच्चों के साथ जा रही महिला को टक्कर मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पीसीआर मौके से फरार हो गई। घटना में घायल महिला एवं बच्चों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सेक्टर-40 थाना पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात पीसीआर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-31 शशि अपार्टमेंट निवासी मीनाक्षी हाउसवाइफ हैं। 30 सितंबर को वह अपनी स्कूटी से अश्मित व आयुष के साथ कीर्ति नगर गई थी। रात करीब 9.45 बजे वह वापस सेक्टर-31 लौट रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि जब वह सेक्टर-31 फ्लाईओवर के पास पहुंची तो पुलिस पीसीआर को उसका चालक तेज रफ्तार से चलाता हुआ आ रहा था जिससे बचने के लिए वह साइड हो गई, लेकिन उसने उसकी स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह अपने बच्चों के साथ दूर जा गिरी। इस दौरान पीसीआर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आसपास के लोगों ने उसे व बच्चों को अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को सूचना दी। जहां चिकित्सों ने उनकी हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।


मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल देव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है जिसमें पीसीआर की पहचान हो सके। महिला को पीसीआर का नंबर नहीं पता है। फिलहाल महिला व बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed