{"_id":"5c44603d579f73c7084eaf59b2f420ea","slug":"paying-guest-in-ghaziaabd-terror-can-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में पेइंग गेस्ट बन सकते हैं आतंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद में पेइंग गेस्ट बन सकते हैं आतंकी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर आतंकियों के निशाने पर है। इंटेलीजेंस सूत्रों की मानें तो 26 जनवरी के आसपास आतंकी हमला हो सकता है। आतंकी गाजियाबाद में होटलों में रुकने के बजाय पेइंग गेस्ट भी बन सकते हैं।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इलाकों या देहात में पनाह ले सकते हैं। मॉल और मल्टीप्लेक्स या भीड़ भाड़ भरी जगह उनके निशाने पर होने का अंदेशा है।
इस इनपुट के बाद गाजियाबाद के देहात और दिल्ली से सटे इलाकों में खास चेकिंग की हिदायत दी गई है। शहर के साथ-साथ अब देहात में भी पुलिस कासो अभियान चलाकर घर-घर खंगालेगी।
इंटेलीजेंस सूत्रों का कहना है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में साप्ताहिक अखबार केदफ्तर पर हुए हमले के बाद इस बात केसंकेत मिल रहे हैं कि 26 जनवरी तक आतंकी दिल्ली-एनसीआर को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी से सटा होने केकारण गाजियाबाद एनसीआर का महत्वपूर्ण जिला है। आईबी ने भी यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है। खुफिया विभाग को संकेत मिले हैं कि आतंकी शहर में ही नहीं देहात में भी रुक सकते हैं।
वे होटल में ठहरने के बजाय पेइंग गेस्ट बन सकते हैं। लिहाजा पुलिस को होटल, ढाबों में रुके लोगों के अलावा पेइंग गेस्ट का ब्योरा भी खंगालने की खास हिदायत दी गई है। शहर के अलावा देहात पर भी फोकस रखने को कहा गया है।
पुलिस अधिकारी इस संबंध में सुरक्षा कारणों के चलते कुछ भी बताने से बच रहे हैं। एसएसपी का कहना है कि कोई स्पेसेफिक इनपुट नहीं मिला है। पुलिस अलर्ट है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।