{"_id":"579db31c4f1c1b5a7b2b883f","slug":"patient-committed-suicide-in-delhi-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Getty
जीटीबी अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर शनिवार सुबह एक मरीज ने जान दे दी। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि युवक (करीब 30 वर्ष) को शनिवार सुबह करीब 7.45 बजे जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
युवक का इलाज हुआ, तबीयत बेहतर होने पर उसे चौथी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया। इधर, बीमारी से हताश युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उसे अस्पताल में किसने दाखिल कराया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन