{"_id":"5700cd224f1c1ba20cc810f4","slug":"parents-of-kidnapped-daughter-looking-for-their-daughter-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बेटी की तलाश में भटक रहे मां-बाप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बेटी की तलाश में भटक रहे मां-बाप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 दिन से एक युवती लापता है, जिसकी तलाश के लिए परिजन चौकी से एसपी सिटी कार्यालय तक के चक्कर काट रहे हैं। सेक्टर- 63 मामूरा निवासी राजेश कुमार शनिवार को पत्नी के साथ एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी (20) 28 मार्च की दोपहर बिना बताए कहीं चली गई। उनसे जाने से पहले एक पत्र छोड़ा था, जिसमें शिवानी उर्फ काजल नाम की लड़की का जिक्र किया था कि उस पर लालच देने, अश्लील वीडियो और फोटो इंटरनेट पर डालकर ब्लैकमेल करने आदि का जिक्र किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुत्री ने पत्र में आत्महत्या करने की बात लिखी है। पिता का कहना है कि बेटी की शादी तय हो चुकी है। बताया कि थाना फेज थ्री पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन बेटी को ढूंढने के लिए तत्परता नहीं दिखा रही।
विज्ञापन
बहला फुसला कर ले जाने का आरोप
थाना सेक्टर 49 में पत्नी को बहला फुसला कर ले जाने का एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है। सर्फाबाद निवासी शमशूल ने शिकायत दी है कि पत्नी को सर्फाबाद में रहने वाला सुनील, जो सेक्टर 74 की एक कंपनी में काम करता है बहला फुसला कर ले गया है। उसकी पत्नी सेक्टर- 76 में एक कंपनी में काम करती है।