फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistani arrested 58 years living in Mussoorie.

मसूरी में 58 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Fri, 05 Sep 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pakistani arrested 58 years living in Mussoorie.

पुलिस ने 58 साल से नाहल गांव में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक इदरीस (72) को गिरफ्तार किया है। उस पर विदेश अधिनियम का उल्लंघन कर धोखाधड़ी से 14 बीघा जमीन और स्कूटर खरीदने, पहचान छिपाकर वोटरआईडी कार्ड बनवाने का आरोप है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ एलआईयू सब-इंस्पेक्टर सुभाष शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके साढ़ू ने ही पुलिस से उसकी शिकायत की थी।

इदरीस ने बताया कि उसके पिता नजर मोहम्मद फौज में थे। 1947 में बटवारे में उनका परिवार पाकिस्तान चला गया। 1956 में पिता रिटायर हुए तो परिवार के साथ पैतृक गांव नाहल आ गए।
विज्ञापन


खुर्जा में उसकी शादी हुई है और सात बच्चे हैं, पांच बेटी और दो बेटे। बहन की शादी दिल्ली में हुई है, जिसे भारत की नागरिकता मिल चुकी है। लेकिन उसे अब तक नागरिकता नहीं मिली, वह अपने दीर्घकालीन वीजा की तारीख बढ़वा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से रहने के आरोप में 1958 में उसे दिल्ली में भी गिरफ्तार किया गया था, तब वह 16 साल का था। वह 15 दिन तिहाड़ में जेल में रहा था और जमानत पर छूटा था।


मसूरी एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि इदरीस ने विदेश अधिनियम का उल्लंघन कर वोटरआईडी कार्ड बनवाया, स्कूटर खरीदा और 2008 में त्योड़ी गांव में 14 बीघा जमीन खरीदी। लेकिन बाद में उसने यह संपत्ति अपनी पत्नी और बेटों केनाम करा दी।

इसकी सूचना एलआईयू को इदरीस के साढू़ ने ही दी। इदरीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इदरीस का कहना है कि वह अनपढ़ है।

उसे नियम-कानून के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इस वजह से फंस गया। उसने साजिश के तहत ऐसा नहीं किया। इदरीस की गिरफ्तारी से उसके परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed