{"_id":"92936ef44480d8b8314710ed60fa62ec","slug":"online-shopping-proves-deal-of-loss-for-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट से शॉपिंग करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरनेट से शॉपिंग करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 09 Feb 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट से शॉपिंग करना लोगों के लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है। थाना सिटी बल्लभगढ़ इलाके में इंटरनेट के जरिये फोन दिलाने का दावा करने वाली कंपनी ने युवक से करीब 75 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
श्याम कॉलोनी निवासी अनुज अग्रवाल ने थाना सिटी बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है कि एक फरवरी को उन्होंने इंटरनेट पर गुल एक्सप्रेस नामक कंपनी की साइट पर एक महंगा मोबाइल फोन देखा।
विज्ञापन
कंपनी के नंबर पर संपर्क करने पर उनसे कंपनी के अकाउंट में 15 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। अनुज ने रुपये जमा करा दिए।
इसके बाद फिर कंपनी से फोन आया और दो किस्तों में 75 हजार रुपये मांगे गए। यह रकम जमा कराने पर भी कंपनी ने फोन नहीं भेजा।
अनुज ने पुलिस को बताया कि कंपनी से एक बार फिर उनके पास फोन आया और एक लाख 65 हजार रुपये की मांग की गई। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन