फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one lady arrested with one kg drugs

छह किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार 

Thu, 07 Dec 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Dec 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
one lady arrested with one kg drugs
बाबा गिरफ्तार - फोटो : File Photo

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन-पर मंगलवार शाम गश्त के दौरान एक महिला को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ नशीला पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी पोरस कुमार मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे टीम के साथ ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म पर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी।
विज्ञापन


ट्रेन के इंजन के पीछे वाले कोच से एक महिला उतर कर कैंटीन की ओर जाने लगी। महिला ट्रॉली बैग लेकर जा रही थी। थाना प्रभारी को महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगी। उन्होंने महिला को रुकवाकर उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को गांजा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम डुबनी बताया, जोकि उड़ीसा की रहने वाली है। पुलिस ने गांजे का वजन कराया, जो 6 किलोग्राम निकला। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed