फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on asking for payment of food bill, unidentified men shot restaurant owner at lajpat nagar

बिल के पैसे मांगने पर दिल्ली के ढाबा मालिक को मारीं चार गोलियां

Tue, 24 May 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
on asking for payment of food bill, unidentified men shot restaurant owner at lajpat nagar
ढाबा माल‌िक को मारी चार गोल‌ियां - फोटो : ani

सोमवार रात तीन युवकों ने दिल्ली के लाजपत नगर-3 स्थित सिंधी ढाबा के मालिक को बिल के पैसे मांगने पर चार गोलियां मार दीं। इससे वह जख्मी हो गया जिसे बाद में पुलिस ने एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात करीब 10:30 के बीच तीन युवक ढाबे पर खाना खाने आए। खाना खा कर जब वे बिना पैसे चुकाए जाने लगे तो ढाबा मालिक वासुदेव उर्फ पप्पू (62) ने पैसे चुकाने की बात कही, इससे युवक तैश में आ गए।
विज्ञापन


पहले तो कहा-सुनी हुई और युवकों ने पप्पू को डराया धमकाया, लेकिन पप्पू नहीं माना और बिल चुकाने की बात पर अड़ा रहा।

झगड़े के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक चार राउंड फायर कर दिए। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही युवक भाग खडे़ हुए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी यूपी नंबर की स्विफ्ट कार से आए थे, जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं ट्रॉमा सेंटर में भर्ती पप्पू की हालत नाजुक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed