फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   oldman cheated in the name of ram rahim

बाबा राम रहीम के नाम पर बुजुर्ग से ठगी, मामला दर्ज

Tue, 05 Sep 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
oldman cheated in the name of ram rahim
Fraud

मध्य जिले के दरियागंज इलाके में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ बाबा राम-रहीम का नाम लेकर सोने के आभूषण और नकदी ठगने का मामला सामने आया है। वारदात को चार शातिर बदमाशों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अंजाम दिया। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शकुंतला सपरिवार दिल्ली-6 इलाके में रहती हैं। उनके पति ऋषिपाल नागपाल का देहांत हो गया है। शुक्रवार को वह जीटीबी नगर अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए गई थी। शाम करीब 7 बजे घर वापस लौटने के लिये किंग्सवे कैंप बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान उनके पास एक कार आकर रुकी और कार से उतरकर दो युवक उनके पास आए। 
विज्ञापन


युवकों ने उनसे पूछा कि माता जी आप कहां जाएंगी? उन्होंने युवकों से कहा कि मुझे चांदनी चौक जाना है तो युवकों ने उनसे कहा कि वे भी चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर जा रहे हैं। इसके बाद युवकों ने बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देन के बहाने कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार में चालक के साथ एक शख्स पहले से सवार था। जीपीओ पहुंचने पर एक युवक कार से उतरा और फिर कुछ मिनट में कार में सवार हो गया। इसके बाद युवकों ने बुजुर्ग महिला को बताया कि आगे बाबा राम-रहीम मामले को लेकर चेकिंग चल रही है। इसके नाम पर उन्होंने आभूषण उतारने को कहा। इस पर महिला ने सोने की दो चूडिय़ां, दोनों कानों की बाली, एक अंगूठी समेत 4 हजार रुपए कैश उन्हें दे दिए।


 इसके बाद युवकों ने उनसे कहा कि माता जी आप कार से यहीं उतरिए और हम भी उतरते हैं। जैसे ही वह कार से उतरीं तभी युवक कार को लेकर फरार हो गए। इस बाबत पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दरियागंज थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed