{"_id":"5936cd294f1c1b361d9c8b00","slug":"oldman-brutally-beaten-due-to-parking-car-infornt-of-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के सामने कार पार्क करने पर बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के सामने कार पार्क करने पर बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
नई दिल्ली के मधु विहार में दुकान के सामने कार पार्क करने पर कारोबारी अनिल कुमार (68) की पिटाई कर दी गई। बुजुर्ग का नौकर अंशुल जब उन्हें बचाने आया तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनीष जिंदल उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सुपरटेक, रेजीडेंसी सेक्टर-5, वैशाली (गाजियाबाद) निवासी अनिल की वेस्ट विनोद नगर में डिपार्टमेंटल स्टोर है। रविवार दोपहर को वह अपने स्टोर पहुंचे। उन्होंने आरोपी की दुकान के पास अपनी कार खड़ी कर दी। इस बीच बुजुर्ग ने देखा कि उनका पड़ोसी दुकानदार मनीष हंगामा कर रहा था।
विज्ञापन
अनिल ने उसे शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि मनीष ने अनिल को धक्का देकर गिरा दिया और पिटाई करने लगा। इसी बीच अनिल का कर्मचारी अंशुल उन्हें बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन