फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old woman body found at dumping zone in greater noida

बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव कूड़े के ढेर पर फेंका

Mon, 02 Oct 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 02 Oct 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
old woman body found at dumping zone in greater noida
डेमो पिक
ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्रॉसिंग के पास 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

 

तिलपता गांव के पास रविवार सुबह बुजुर्ग महिला का शव दुपट्टे में लिपटा हुआ कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पड़ताल शुरू की। महिला की पहचान संतोष नगर, दादरी निवासी रामवती (70 वर्ष) के रूप में हुई। वह बेटे संजय के साथ रहती थी।

विज्ञापन

 

संजय तिलपता स्थित कंटेनर डिपो में सुपरवाइजर है। संजय ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी मां घर से मूंगफली लेने निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। संजय ने किसी से रंजिश आदि की जानकारी नहीं दी है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी गिरीश कोटिया का कहना है कि मृतका के गले पर निशान थे। इससे लगता है कि गला दबाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed