फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old man murder in parking dispute in delhi.

दिल्लीः पार्किंग विवाद में बुजुर्ग की हत्या

Tue, 26 Aug 2014 04:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Aug 2014 04:28 AM IST
विज्ञापन
Old man murder in parking dispute in delhi.

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में पार्किंग विवाद में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार रात पार्किंग को लेकर पड़ोसियाें की बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें बुजुर्ग समेत चार घायल हो गए थे। ट्रामा सेंटर में भर्ती बुजुर्ग ने सोमवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कैलाशचंद, फतेहपुर बेरी के गदईपुर में रहते हैं। शनिवार शाम को जब वह घर लौटे तो वहां ट्रक खड़ा था। ट्रक को हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान कैलाशचंद के चाचा अमृतलाल और परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। कैलाशचंद ने चालक से कह कर ट्रक को मौके से हटवा दिया।
विज्ञापन


इस पर कैलाशचंद के पड़ोसी नाराज हो गए थे। वह अपनी गाड़ी  पार्क कर घर के अंदर जाने लगे तभी चार-पांच युवक मौके पर आ गए। हमलावर युवकों ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उन पर व उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में कैलाशचंद, उसके पिता बिशन दास, चाचा अमृतलाल समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सोमवार को बिशनदास ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर आरोपियों घनश्याम, रोहित, राहुल और गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया।


पचास थानाध्यक्षों का तबादला
दिल्ली में सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस के 50 थानाध्यक्ष व 20 सहायक पुलिस आयुक्त को इधर-उधर किया गया है। कुछ थानाध्यक्षों को हटाया गया है, जबकि कुछ इंस्पेक्टर को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि इतने बड़े स्तर पर थानाध्यक्षों के बदलने की संभावना कई दिनों से व्यक्त की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed