{"_id":"59132cb04f1c1bec2e850a36","slug":"obscene-video-made-a-girl-student-accuse-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का बनाया वीडियो, जब दी वायरल करने की धमकी तो हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का बनाया वीडियो, जब दी वायरल करने की धमकी तो हुआ कुछ ऐसा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 12 May 2017 10:36 AM IST
सार
छात्रा को ब्लैकमेल करने पर युवक गिरफ्तार
वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर।
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा को एक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलीपुरा इगलास (अलीगढ़) निवासी आरोपी गजेंद्र को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जेवर निवासी छात्रा ने अपने सहपाठी पर छेड़छाड़ के बाद वीडियो बनाने व पीछा करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह और आरोपी युवक मुखर्जी नगर, दिल्ली में कोचिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
छात्रा एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से बैंक पीओ की तैयारी कर रही थी। वहीं युवक सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। पूर्व में दोनों एक इंस्टीट्यूट में साथ पढ़ चुके हैं। पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद मंगलवार देर शाम पीड़ित छात्रा व उसके पिता जेवर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। वहीं आरोपी युवक के पिता ने बताया कि पहले छात्रा और उसका बेटा लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।
आरोप है कि लड़की के घर वाले काफी समय से जबरन शादी करने का दबाव लड़के से बना रहे थे, जिसके लिए दोनों पक्षों की कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन शादी नहीं करने पर उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
आरोप है कि लड़की के घर वाले काफी समय से जबरन शादी करने का दबाव लड़के से बना रहे थे, जिसके लिए दोनों पक्षों की कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन शादी नहीं करने पर उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।