{"_id":"5a96c1bf4f1c1bb2208bbcdd","slug":"obscene-acts-in-operation-theater-with-a-north-east-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":" नार्थ-ईस्ट की युवती के साथ ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने की अश्लील हरकतें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नार्थ-ईस्ट की युवती के साथ ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने की अश्लील हरकतें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
नार्थ-ईस्ट की युवती ने वसंतकुंज स्थित फोर्टीज अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ ऑपरेशन थिएटर में उसके साथ छेड़छाड़़ की।
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि बुधवार शाम तक डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से मीडिया को कोई बयान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नार्थ-ईस्ट की रहने वाली पीड़ित युवती लीना (बदला हुआ नाम, 25) में बीपीओ में काम करती है। पीड़ित युवती को बवासिर की बीमारी है।
विज्ञापन
उसका फोर्टीज अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार लीना ने 18 फरवरी को वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस को शिकायत दी थी। लीना ने अपनी शिकायत में कहा है कि डॉक्टर मुनीद्र गुप्ता ने ऑपरेशन थिएटर में उसके साथ अश्लील हरकतें की और गलत मंशा से उसके निजी अंगों को छुआ।
डॉक्टर ने उसे इजेक्शन दे दिया था, इससे वह बेहोश जैसी हो गई थी। डॉक्टर उसे हर रोज शाम के समय फोन करता था। डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन भी खराब कर दिया। पीड़ित युवती ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर कई और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। वसंतकुंज पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि युवती ने मीडिया को कहा कि इस वारदात के बाद वह ट्रामा में चली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अभी पीड़ित युवती के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्टमें बयान नहीं हुए हैं। युवती की तबीयत खराब है। हालांकि बताया जा रहा है कि मामला दर्ज कराने से पहले युवती ने गलत ऑपरेशन करने पर हर्जाना लेने के लिए डॉक्टर को लीगल नोटिस भेजा था।