{"_id":"075d8f5eed2062da0e442f9d120f951e","slug":"nri-looted-the-chain-of-bike-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने एनआरआई से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने एनआरआई से चेन लूटी
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Thu, 02 Oct 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
शिप्रा सनसिटी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एनआरआई की चेन लूट ली। मौके पर मौजूद लोगाें ने पुलिस को मामले की सूचना दी। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
अमेरिका के शिकागो में रहने वाले व्यापारी आशीष कुछ दिन पहले किसी काम से भारत आए थे। वह शिप्रा सनसिटी में एक दोस्त के खाली फ्लैट में रह रहे थे।
बुधवार सुबह वह फ्लैट से निकलकर मॉर्निंग वॉक करते हुए शिप्रा चौकी से कुछ दूरी पर टी स्टॉल पर चाय पीने लगे। चाय पीकर फ्लैट की ओर चलने लगे तो रांग साइड से सामने से काली पल्सर पर दा युवक आए।
विज्ञापन
उनके पास पहुंचने के दौरान बाइक चला रहे युवक ने बाइक तेज कर दी। तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारा और उनकी चेन लूट ली। वह कुछ समझते उससे पहले ही बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन
बदमाशों के भागने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना कर पुलिस को बुलाया। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार उन्होंने पुलिस को घटना की शिकायत दी।
हालांकि चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राठौड़ ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। पुलिस को मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है।