{"_id":"5786a6374f1c1b124b13e2fe","slug":"nri-husband-beating-the-wife-of-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई पति ने पत्नी को बंधक बनाकर की मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई पति ने पत्नी को बंधक बनाकर की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 14 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
एनआरआई पति पर महिला ने घर में बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने तीन शादियां की हैं। पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दिल्ली के सुख विहार की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2012 में सेक्टर-34 निवासी एक एनआरआई से हुई थी। महिला का कहना है कि उनके पति कनाडा में रहते हैं। उनके पति ने तीन बार शादियां की हैं। कनाडा से दिसंबर 2015 में वापस आने के बाद वह पति के साथ सेक्टर-34 वाले आवास में रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ सास और पति ने मारपीट की और दहेज की मांग की। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे रसोई में जाने नहीं दिया जाता था। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसके सारे आभूषण ससुरालियों ने ले लिए हैं। महिला ने केंद्र सरकार से शीघ्र उनके पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति कभी भी देश छोड़कर जा सकता है।