{"_id":"5776baa54f1c1b797179b743","slug":"notice-sent-by-the-income-tax-department-to-1-500-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने 1500 लोगों को भेजा नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयकर विभाग ने 1500 लोगों को भेजा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 02 Jul 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग ने जिले में करीब 1500 लोगों को नोटिस भेजा है। यह वे लोग हैं, जिन्होंने जमीन खरीद-फरोख्त और बैंक में 10 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा की है। आयकर विभाग के मुताबिक, नोटिस भेजने वालों में किसान, प्राधिकरण के कर्मचारी समेत अन्य तमाम लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
जमीन खरीद फरोख्त और बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये से अधिक जमा करने वालों को नोटिस भेजा गया है। किसानों को नोटिस लेखपाल के माध्यम से भेजा गया है, क्योंकि लेखपाल के पास किसानों के जमीन की खरीद फरोख्त और मुआवजे की पूरी जानकारी होती है।
विज्ञापन
टैक्स कलेक्शन सोर्स (टीसीएस) के तहत नोटिस भेजा गया है। यदि जमीन की खरीद-फरोख्त में किसी व्यक्ति ने मुआवजा उसी दिन मसलन बेटे या बेटी के नाम अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा किया है तो उसे टैक्स नहीं देना होगा। यदि पैसा व्यक्ति ने अकाउंट में जमा किया है तो उसे टैक्स देना होगा।
विज्ञापन