{"_id":"5c5a9bb6bdec22737c29125f","slug":"noida-miscreants-kidnap-3-year-old-people-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किया मासूम का अपहरण, लोगों में फैला रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने किया मासूम का अपहरण, लोगों में फैला रोष
Wed, 06 Feb 2019 02:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव के हनुमान मंदिर के पास से बाइक सवार दो बदमाशों ने साढ़े तीन साल के बच्चे को अगवा कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) श्वेताभ पांडे ने बताया कि बरौला गांव में किराए पर रहने वाले ललन कुमार ने थाना सेक्टर 49 में बीती रात मामला दर्ज कराया कि मंगलवार की शाम उनका साढ़े तीन साल का बेटा रोहन और सात वर्षीय बेटी मौसमी ब्यौरा गांव के हनुमान मंदिर में प्रसाद लेने गए थे जब मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां आए।
शिकायत में उन्होंने बताया कि दोनों युवक उनकी बेटी मौसमी के साथ बातचीत करने लगे। इसी बीच वहां रोहन भी आ गया। दोनों ने रोहन को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और वहां से भाग गए।
विज्ञापन
अपहरण की इस घटना के बाद बरौला गांव के लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि भीख मंगवाने का काम करने वाले गिरोह के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले भी बरौला गांव से कई बच्चे लापता हो चुके हैं जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं।