फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida boy found after three days of kidnapping accused says was about to sold him

अगवा बच्चे को पुलिस ने तीसरे दिन किया बरामद, आरोपी ने बताई वजह तो चौंकी पुलिस

Fri, 08 Feb 2019 03:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Feb 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
noida boy found after three days of kidnapping accused says was about to sold him
Arrest
नोएडा के फेस-3 थाने के चोटपुर कालोनी से बुधवार को अगवा हुए छह वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया है। इस सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


फेस-3 थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि छह वर्षीय प्रियांशु का छह फरवरी, बुधवार की रात अपहरण हो गया था। इस संबंध में बच्चे के पिता ने सात फरवरी को शिकायत दर्ज करायी।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर रही टीम ने शुक्रवार, आठ फरवरी की सुबह प्रियांशु को सकुशल मुक्त करा लिया।

उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी बंसीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान बंसीलाल ने बताया कि उसने प्रियांशु को बेचने की नियत से अगवा किया था। वह बच्चे को बेचने के लिए पूर्वांचल लेकर गया था, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मानव तस्करी के धंधे से जुड़ा है या नहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed